Последние посты

𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
23 сент., 16:59
CET 12वी स्तर की परीक्षा जनवरी में ना करवाकर दिसंबर में करवाने का मुख्य कारण - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की नई भर्ती का आयोजन पुलिस विभाग जल्द से जल्द करवाना चाहता है इसलिए CET 12वी स्तर की परीक्षा पहले करवाई जा रही हैराजस्थान पुलिस कांस्टेबल की नई भर्ती का नोटिफिकेशन फरवरी या मार्च 2027 में जारी हो जाएगा..
𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
23 сент., 12:30
https://www.youtube.com/live/ZLxHjvAnaak?si=Vw4ZEh9tNJq_qw0vYouTubeCET 2026-27 HCF & LCMCET 2026-27 HCF & LCM 🔥 Fast Solution & Best Approach | 10+2 & Graduation Level | Ashu gk trick#2 CET 2026, CET 2026-27, Rajasthan CET 2026, Rajasthan CET 2026-27, CET Maths, CET Maths 2026, CET Maths 2026-27, CET HCF LCM, HCF LCM CET, HCF and LCM, HCF…
𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
23 сент., 11:59изменён
✅ANGH ने जीता TIFF अवॉर्ड, RBI के नए मार्केट रिस्क नियम1. WHO के पेशेंट सेफ्टी डेटाबेस में डेटा शेयर करने के मामले में भारत दुनिया में 8वें स्थान पर पहुंच गया है। 2009 से 2014 के बीच भारत 123वें स्थान पर था। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने यह जानकारी दी। इस दौरान नेशनल फॉर्मुलरी ऑफ इंडिया का 7वां डिजिटल एडिशन और ADR-PVPI 2.0 मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया।2. 1960 के दशक के नगालैंड पर बनी फिल्म अंग' ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में प्लेटफॉर्म अवॉर्ड जीता। फिल्म के डायरेक्टर थेजा रियो हैं। ये अवॉर्ड मिलने के बाद 2027 के ऑस्कर की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए सीधे क्वालिफाई हो गई है। इसमें कोनयाक जनजाति के एक बुजुर्ग मुखिया और उनके बेटे की कहानी दिखाई गई है।3. गेट्स फाउंडेशन ने कम बोली जाने वाली भाषाओं में AI उपलब्ध कराने के लिए 60 संगठनों का वैश्विक गठबंधन बनाया। न्यूयॉर्क में शुरू इस गठबंधन में गूगल एंथ्रोपिक, ओपनएआई फाउंडेशन शामिल हैं। लक्ष्य 5 साल में 3 अरब से ज्यादा लोगों तक AI पहुंचाना है, ताकि स्थानीय भाषाओं में स्वास्थ्य शिक्षा, खेती की जानकारी मिले।समझौता4. भारत और कनाडा के बीच व्यापार समझौते CEPA (व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता) के लिए 5वें दौर की बातचीत 5 से 9 अक्टूबर के बीच होगी। दोनों देशों ने इस साल के अंत तक ट्रेड डील पूरी करने का लक्ष्य रखा है। 2025 में भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 2.90 लाख करोड़ रुपए रहा था।कॉन्ट्रैक्ट5. रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए ऑक्जिलरी पावर यूनिट (APU) खरीदने का 586 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट नई दिल्ली में एक्युरेट इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ। यह प्रोजेक्ट स्वदेशी तकनीक मेक-॥ के तहत तैयार किया गया है। APU पावर जनरेटर है।6. NHAI ने एक्सेस-कंट्रोल वाले हाई-स्पीड हाईवे के लिए नई गाइडलाइंस जारी की। ये नियम आने वाले सभी 4 व 6 लेन वाले ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड कॉरिडोर पर लागू होंगे। इसका उद्देश्य हाईवे के डिजाइन व सुरक्षा मानकों को एक जैसा करना है। जानवरों और अनधिकृत लोगों की एंट्री रोकने के लिए किनारे पर 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी।
𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
23 сент., 11:56
RPSC RAS भर्ती 2026 (कुल पद 607) एवं स्कूल व्याख्याता (विशेष शिक्षा) भर्ती 2026 : ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने व आवेदन पत्र वापस लेने के संबंध में अधिसूचना जारी ✅✓ अभ्यर्थी 24 सितंबर से 30 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन में संशोधन व अपना आवेदन पत्र वापस ले सकेंगे।


𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
23 сент., 09:33
🎲युगन शक्तिवेल मुथुकुमार ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप शॉटगन 2026 में पुरुष ट्रैप में स्वर्ण पदक जीताभारतीय शूटर युगन शक्तिवेल मुथुकुमार ने इटली के पोर्पेटो में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड कप शॉटगन 2026 में पुरुषों के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। 15 साल के इस खिलाड़ी ने इस प्रतियोगिता में भारत का पहला मेडल भी जीता। युगन ने 125 में से 114 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहते हुए आठ-शूटर फ़ाइनल में जगह बनाई।उन्होंने शूट-ऑफ़ जीतकर मेडल राउंड में अपनी जगह पक्की की। फ़ाइनल में, उन्होंने 30 में से 27 टारगेट पर निशाना साधा और इटली के फ्रांसेस्को टैनफोग्लियो को सिर्फ़ एक टारगेट के अंतर से हराया।


𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
23 сент., 08:06
20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ आधिकारिक आगाज हुआ जिसके बाद इस बड़ी खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई।दो घंटे तक चले उद्घाटन समारोह में जापान के सम्राट नारुहितो, महारानी मासाको, एशियाई खेलों के अध्यक्ष युवराज अकिशिनो और राजकुमारी किको के साथ एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी उपस्थित थे। पेरिस ओलंपिक 2024 की दो पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत खिलाड़ियों की परेड में 501 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को समय पर समारोह की किट नहीं मिलने के कारण सहरावत को ध्वजवाहक बनाया गया है।इनमें महिला क्रिकेट भी शामिल है जिसमें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शुक्रवार को मेजबान जापान को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।भारत टेगबॉल में भी पदक की दौड़ में है जो एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किया गया है। क्विम्सी डिसूजा शनिवार को महिला एकल के सेमीफाइनल में हार गईं और अब वह कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी।


𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
23 сент., 08:03
17वें कथकली महोत्सव का उद्घाटन चेन्नई के कलाक्षेत्र फाउंडेशन में किया गया, 18 से 20 सितंबर तक होगा आयोजितसंस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में कलाक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित 17वें कथकली महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार को चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित भारत कलाक्षेत्र सभागार में किया गया। तीन दिवसीय उत्सव का विषय है “कथा रस संगम – कहानियों के सार का संगम”। महोत्सव का शुभारंभ सदानम अकादमी द्वारा प्रस्तुत “मंदोदरी” से हुआ


𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
23 сент., 07:19
संयुक्त राष्ट्र ने अमरीका के ल्यूक लिंडबर्ग को विश्व खाद्य कार्यक्रम का नया प्रमुख नियुक्त कियासंयुक्त राष्ट्र ने अमरीका के कृषि अधिकारी ल्यूक लिंडबर्ग को विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। लिंडबर्ग, सिंडी मैक्केन का स्थान लेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरेस और खाद्य तथा कृषि संगठन के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने संयुक्त रूप से उनकी नियुक्ति की घोषणा की।यह घोषणा बोर्ड की सहमति के बाद की गई। 37 वर्षीय लिंडबर्ग ऐसे समय में डब्ल्यूएफपी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जब संगठन को जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्य सहायता जुटाने में धन की कमी का सामना करना पड़ रहा है।डब्ल्यूएफपी के अनुसार, दुनिया में करीब 26 करोड़ 60 लाख लोग खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं। लेकिन इस वर्ष संगठन ने धन की कमी के कारण करीब 11 करोड़ लोगों तक ही सहायता पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।


𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
22 сент., 14:46
https://youtu.be/VLYPHf20hhw?si=y9fgus_K2f_4frPRYouTubePSI CUT OFF 2021 | PSI ANSWER KEY 2021 | PSI RE EXAM 2026 | PSI LATEST UPDATE 2026 | ASHU SIRPSI CUT OFF 2021 | PSI ANSWER KEY 2021 | PSI RE EXAM 2026 | PSI LATEST UPDATE 2026 | ASHU SIR PSI CUT OFF 2021, PSI CUT OFF 2021 Rajasthan, PSI Cut Off, PSI Cut Off 2021 Rajasthan, PSI Answer Key 2021, PSI Answer Key, PSI RE EXAM 2026, PSI Re Exam 2026,…
𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
22 сент., 12:32
Ajmer: RPSC के कार्यवाहक अध्यक्ष कर्नल केसरी सिंह दिख रहे सख्त !SI भर्ती परीक्षा में कठिन सवालों को लेकर बुलाई कोऑर्डिनेटिंग कमेटी की बैठक, विभिन्न शहरों से GK और GS के को...


𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
22 сент., 10:17



𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
22 сент., 10:16
आयोग द्वारा उपनिरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर, 2025 (गृह (ग्रुप-1) विभाग के पदों हेतु प्रथम चरण के साक्षात्कार दिनांक 05.10.2026 से 16.10.2026 तक आयोजित किये जायेंगे..... 👍


𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
22 сент., 08:39
हिमांशु ने अंतिम शॉट में रजत जीता


𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
22 сент., 07:32
✅विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2026विश्व स्वास्थ्य सभा की ओर से अपनाए जाने के बाद हर साल 17 सितंबर को मनाया जाने वाला ‘विश्व मरीज सुरक्षा दिवस’, सुरक्षित हेल्थकेयर के लिए जागरूकता और कार्रवाई को बढ़ावा देने का एक वैश्विक मंच है।2026 की थीम, “गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के लिए सुरक्षित देखभाल,” ने एनसीडी देखभाल के पूरे क्रम में नुकसान को रोकने के महत्व पर जोर दिया।


𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
22 сент., 07:29
✅AI से दवा खोज के लिए एंथ्रोपिक ने सैन फ्रांसिस्को में बनाई प्रयोगशालाकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कंपनी Anthropic ने दवा और जैव-विज्ञान के क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ाते हुए सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में एक प्रयोगशाला स्थापित की है।कंपनी अब कंप्यूटर आधारित अध्ययन से आगे बढ़कर वास्तविक प्रयोगशाला में जैव-विज्ञान से जुड़े काम कर रही है। Anthropic ने यह प्रयोगशाला ऐसे समय में स्थापित की है जब AI के संभावित खतरों को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ रही है।कंपनी का कहना है कि वह दुर्लभ बीमारियों के इलाज के विकास में AI की मदद लेना चाहती है।Anthropic अब अपने AI मॉडल Claude की मदद से प्रयोगशाला में रोबोटिक उपकरणों को निर्देश देने की दिशा में भी काम कर रही है। इसका उद्देश्य कम मानवीय हस्तक्षेप के साथ वैज्ञानिक प्रयोग करवाना है।


𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
22 сент., 07:28
✅जेफरीज के अनुसार, भारत चालू वित्त वर्ष में 6.5-7 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर्ज करने की राह पर है, जबकि नाममात्र जीडीपी वृद्धि 11-12 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है। इसे मजबूत घरेलू मांग, बैंक ऋण में तेजी और आर्थिक गतिविधियों में सुधार से समर्थन मिल रहा है।अपनी ताजा ‘GREED & fear’ रिपोर्ट में जेफरीज ने कहा कि भारत का आर्थिक प्रदर्शन छह महीने पहले की अपेक्षाओं से बेहतर रहा है। बैंक ऋण वृद्धि में तेजी आई है और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को दिए जाने वाले कर्ज में विशेष रूप से मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है।रिपोर्ट में कहा गया, “नतीजा यह है कि भारत इस वित्त वर्ष में 6.5-7 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि और लगभग 11-12 प्रतिशत की नाममात्र जीडीपी वृद्धि हासिल करने की राह पर है।”
𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
22 сент., 07:24
✅मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड राष्ट्रीय जहाज निर्माण और भारी उद्योग पार्क-आंध्र प्रदेश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किएमझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड – एमडीएल ने दुगाराजपटनम में एक ग्रीनफील्ड शिपयार्ड विकसित करने के लिए राष्ट्रीय जहाज निर्माण और भारी उद्योग पार्क-आंध्र प्रदेश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।यह समझौता ज्ञापन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया। इस पर एमडीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कैप्टन जगमोहन और एनशिप-एपी के प्रबंध निदेशक प्रवीण आदित्य सी.वी. ने हस्ताक्षर किए।


𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
22 сент., 07:22
✅NHAI ने वन टैग फास्ट टैग सर्विस शुरू की18 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राज्यमार्ग मोबाइल ऐप पर ‘OneTag’ फास्ट टैग (FASTag) सर्विस शुरू की। OneTag के जरिए फास्ट टैग यूजर बिना नया फिजिकल फास्ट टैग लगाए अपना इश्यू बैंक बदल सकते हैं। इसका मतलब अपनी गाड़ी पर लगा पुराना फास्ट टैग ही इस्तेमाल कर सकते हैं।पोर्टेबिलिटी के बाद फास्ट टैग ID और व्हीकल का रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) नहीं बदलेगा। इस एप को यूज करने के लिए सिर्फ मौजूदा बैंक से मोबाइल वैरिफिकेशन कोड (MVC) प्राप्त होगा।इसके बाद नया फास्ट टैग चुनकर केवाईसी और वॉलेट ऑनबोर्डिंग पूरी करनी होगी। वन टैग को इंडियन हाईवेस मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) और नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डेवलप किया है।


𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
22 сент., 07:20
✅जनरल धीरज सेठ 3 दिन की रूस यात्रा पर पहुंचे18 सितंबर को थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रूस की आधिकारिक यात्रा पूरी करेंगे।अपनी तीन दिन की यात्रा के दौरान, जनरल सेठ ने रूसी थल सेना के कमांडर-इन-चीफ, कर्नल जनरल आंद्रेई निकोलायेविच मोर्दविचेव से मिले। दोनों प्रमुखों ने आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की, सैन्य अभ्यास की ट्रेनिंग पर नहीं बात की।जनरल सेठ वे मॉस्को में 'टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर' (अज्ञात सैनिक का स्मारक) पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। जनरल सेठ को इस यात्रा के दौरान 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया जाएगा


𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞
22 сент., 07:19
✅भारत के 2008 बैच के आईएफएस अधिकारी हंसराज सिंह वर्मा को शुक्रवार को क्यूबा का राजदूत नियुक्त किया गया है।विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, हंसराज सिंह वर्मा जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। हंसराज वर्मा वर्तमान समय में ब्राजील के साओ पाउलो में भारत के महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्यदूत की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

