gram news
Аватар канала हिन्दुस्तान समाचार ™

हिन्दुस्तान समाचार

@hindustan_news

☛ ब्रेकिंग न्यूज़, ट्रेंडिंग न्यूज़ और वायरल न्यूज़ प्रतिदिन पाने के लिए हमारे चैनल को जॉइन करें। ➥ ✆ ᴄᴏɴᴛᴀᴄᴛ @nohit_mane

ПроектыHIНовости

2,963подписчиков

Открыть канал

Последние посты

  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    24 сент. 2023 г., 16:02

    ​Join Our Whatsapp 🙍🏻‍♀Girls🙍🏻‍♀ and 🙍🏻‍♂Boys🙍🏻‍♂ Private Group for Daily Updates, Material and Discussion.👇👇 JOIN FAST GUY'S ⚡️⚡️https://whatsapp.com/channel/0029Va8MPpqGJP8M3TR2Yx2J👆👆 Link Will Be Deleted Soon 👆👆
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    21 сент. 2021 г., 17:54

    जब पढ़ाई में मन न लगे... तो मोटिवेट होने के लिए ज्वाइन करे हमारा मोटिवेशनल चैनल....❤️👇▓►»» 𝗝𝗢𝗜𝗡 𝗡𝗢𝗪 ««◄▓ ▓►»» 𝗝𝗢𝗜𝗡 𝗡𝗢𝗪 ««◄▓👆 Guys Only Last 50 Members Left After That I'll Delete This Link Then Don't Say Add Me Please 😯😯
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 18:22

    अगर कोहली ने सहयोग नहीं किया होता, तो ना जाने मेरा क्या होता: सुमित नागलयूएस ओपन में रॉजर फेडरर का सामना कर चुके भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने कहा है कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें विराट कोहली से वित्तीय सहायता मिली। उन्होंने कहा, "मैं वित्तीय संकट झेल रहा था...अगर कोहली ने सहयोग नहीं किया होता, तो ना जाने मेरा क्या होता।" बकौल नागल, ऐथलीटों को फंड मिलने से खेल का विकास होगा। @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 18:22

    मध्य प्रदेश में 300 वर्ष पुरानी एक-दूसरे पर पत्थर मारने की परंपरा में 400 घायलमध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शनिवार को 300 वर्ष पुरानी एक-दूसरे पर पत्थर बरसाने की परंपरा "गोटमार" में करीब 400 लोग घायल हो गए। हर साल होने वाली इस परंपरा में पांढुर्ना और सावरगांव के लोग एक दूसरे पर तब तक पत्थर बरसाते हैं जब तक दोनों गुटों में से कोई एक ''जाम'' नदी में जाकर झंडा नहीं उठा लेता। @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 18:22

    बैंकों के विलय से $5000 अरब की अर्थव्यवस्था बनने में मदद मिलेगी: वित्त सचिववित्त सचिव राजीव कुमार ने कहा है कि सरकारी बैंकों के विलय से $5000 अरब की अर्थव्यवस्था बनने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि विलय के बाद बनने वाले बैंकों की पहुंच अधिक व्यापक होगी और उनकी ऋण देने की क्षमता मज़बूत होगी। गौरतलब है कि 10 सरकारी बैंकों का विलय कर 4 बैंक बनाने की घोषणा की गई है। @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 18:22

    तंग करना बंद करिए, हम हर खरीदार को तेल बेचेंगे: अमेरिकी विदेश मंत्री से ईरानईरान ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पेओ से कहा है, "तंग करना बंद करिए...हम हर खरीदार को तेल बेचेंगे।" इससे पहले पॉम्पेओ ने कहा था कि अमेरिका के पास इसकी 'विश्वसनीय जानकारी' है कि ईरानी तेल टैंकर आद्रियान दरिया-1 सीरिया भेजा जा रहा था। ईरान ने कहा, "पारंपरिक ग्राहकों को तेल बेचने से रोकने के लिए अमेरिका हमें धमकाता है।" @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 18:22

    पत्नी को खाना बनाना नहीं आना क्रूरता नहीं: हाईकोर्ट ने खारिज की शख्स की तलाक की अर्ज़ीपंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर पत्नी को खाना बनाना नहीं आता, उसका माता-पिता से अत्यधिक जुड़ाव है या वह अपने पति से अशिष्ट ढंग से पेश आती है तो यह क्रूरता नहीं है। अदालत ने यह टिप्पणी चंडीगढ़ के शख्स द्वारा क्रूरता के आधार पर दायर की गई तलाक की अर्ज़ी के दौरान की। @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 18:22

    हरियाणा में कक्षा 1 के छात्र पर क्लासमेट का रेप करने के प्रयास का दर्ज हुआ मामलासिरसा (हरियाणा) में एक सरकारी विद्यालय के कक्षा 1 के छात्र पर स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान अपनी सहपाठी का रेप करने के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को इसकी जानकारी तब हुई जब लड़की का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनसे संपर्क किया। हालांकि, आरोपी का नाम पता न होने के कारण उसकी पहचान नहीं हुई। @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 18:22

    पब ने महिला से उसका हिजाब हटाने को कहा, बताया अपने 'ड्रेस कोड' के खिलाफएक महिला ने शुक्रवार को हैदराबाद के एक पब 'एयर लाइव' पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि पब ने उससे हिजाब हटाने के लिए कहा था। पब के फ्लोर मैनेजर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वह साड़ी और हिजाब में महिलाओं को अनुमति नहीं देते क्योंकि यह पब के 'ड्रेस कोड' के खिलाफ है। @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 18:22

    बेंगलुरु मेट्रो ने तोड़ा सर्वाधिक सवारियों का अपना रिकॉर्ड, एक दिन में कमाए ₹1.09 करोड़बेंगलुरु मेट्रो में शुक्रवार को 4,58,238 लोगों ने सवारी की जिससे उसे एक दिन में ₹1.09 करोड़ की कमाई हुई। इसके साथ ही उसने 14 अगस्त को बने अपने सर्वाधिक यात्री का पुराना रिकॉर्ड (4,53,744) तोड़ दिया। एक मेट्रो अधिकारी ने कहा, "सप्ताहांत में गौरी हब्बा और गणेश चतुर्थी पड़ने के चलते इतने लोगों ने मेट्रो में सफर किया।" @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 18:22

    चंद्रमा की पांचवीं यानी अंतिम निर्धारित कक्षा में प्रवेश कराया गया चंद्रयान-2इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-2 को रविवार शाम 6:21 पर चंद्रमा की पांचवीं यानी अंतिम निर्धारित कक्षा में प्रवेश कराया गया। अब सोमवार को ऑर्बिटर से विक्रम लैंडर को अलग किया जाएगा। चंद्रयान-2 के 7 सितंबर को चांद की सतह पर उतरने की उम्मीद है, ऐसा होने पर भारत इसके दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा। @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 18:22

    ₹250 फाइन पर 50 फोन आते हैं, ₹5000 पर फोन बंद करना होगा: यातायात नियम पर एमपी मंत्रीमध्य प्रदेश के विधि व विधायी कार्य मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा है कि राज्य में 1 सितंबर से नए मोटर वाहन नियम लागू नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "अभी जब यातायात नियम तोड़ने पर ₹250-₹500 जुर्माना लगता है, तब मुझे दिन में 25-50 फोन आते हैं। अगर जुर्माना ₹5,000 लगने लगा तो मुझे अपना फोन ही बंद करना पड़ेगा।" @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 18:22

    सीबीएफसी को मिला नया लोगो और सर्टिफिकेट डिज़ाइन, जावड़ेकर ने किया अनावरणकेंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को मुंबई में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का नया लोगो और सर्टिफिकेट डिज़ाइन का अनावरण किया। यह लॉन्च फिल्म इंडस्ट्री और बोर्ड के सदस्यों के बीच एक विशेष बातचीत कार्यक्रम के दौरान हुआ। इस दौरान विद्या बालन, कंगना रनौत और बोनी कपूर सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 18:22

    हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे, केवल बछिया होंगी पैदा: गिरिराजकेंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि सरकार गाय को जन्म देने वाली फैक्ट्री लगा देगी, जिसमें सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक के इस्तेमाल से केवल बछियों का जन्म होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा, "इस साल सेक्स सॉर्टेड सीमन की 30 लाख डोज़ दी जाएंगी और 2025 तक भारत में 10 करोड़ बछिया होंगी।" @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 16:51

    उम्मीद है जहां भी हों उन्हें गर्व होगा: विहारी ने दिवंगत पिता को समर्पित किया पहला शतकभारतीय बल्लेबाज़ हनुमा विहारी ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक अपने पिता को समर्पित किया है जिनका 12 वर्ष पहले निधन हो गया था। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 111(225) रन बनाने वाले विहारी ने कहा, "मैंने तय किया था कि...जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलूंगा तो पहला शतक उन्हें समर्पित करूंगा...आज एक भावुक दिन है...उम्मीद है कि वह जहां भी होंगे उन्हें गर्व होगा।" @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 16:51

    अगस्त में ₹98,202 करोड़ रहा जीएसटी संग्रह, जुलाई में ​था ₹1 लाख करोड़ से अधिकइस साल अगस्त में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह गिरकर ₹98,202 करोड़ रह गया जो इससे पिछले महीने ₹1 लाख करोड़ से अधिक था। इसमें से केंद्र-जीएसटी में ₹17,733 करोड़, राज्य-जीएसटी में ₹24,239 करोड़ और इंटीग्रेटेड-जीएसटी में ₹48,958 करोड़ मिले। गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष में दूसरी बार जीएसटी कलेक्शन ₹1 लाख करोड़ से कम रहा है। @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 16:51

    31 अगस्त को एक दिन में दाखिल किए गए रिकॉर्ड 49 लाख से अधिक आईटीआरकेंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया है कि रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त को एक दिन में रिकॉर्ड 49,29,121 आईटीआर दाखिल किए गए। इस दौरान 196/सेकेंड, 7447/मिनट और 3,87,571/घंटे आईटीआर फाइल किए गए। गौरतलब है कि 31 अगस्त 2019 के बाद और 31 दिसंबर 2019 से पहले आईटीआर फाइल करने पर ₹5,000 का जुर्माना लगेगा। @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 16:51

    पाक बल्लेबाज़ फखर ज़मान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, लिखा गया 'बिकाऊ है यह अकाउंट'हैकर्स ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ फखर ज़मान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर 'यह अकाउंट बिकाऊ है' लिख दिया है। इसके अलावा हैकर्स ने फखर के अकाउंट के सारे फोटो डिलीट कर दिए और इस पर रैंडम तस्वीरें अपलोड कर दीं। फखर के सहयोगी शाहीन अफरीदी ने ट्वीट कर इंस्टाग्राम से मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया। @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 16:51

    भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान कल देगा कॉन्सुलर ऐक्सेसपाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वियना संधि, आईसीजे के फैसले और देश के कानून के अनुसार कुलभूषण जाधव को सोमवार को कॉन्सुलर ऐक्सेस प्रदान किया जाएगा। दरअसल, आईसीजे ने पाकिस्तान को वियना संधि का उल्लंघन करने का दोषी पाया था और उसे जाधव को कॉन्सुलर ऐक्सेस देने का आदेश दिया था। गौरतलब है, जाधव पाकिस्तानी जेल में हैं। @hindustan_news
  • हिन्दुस्तान समाचार ™

    1 сент. 2019 г., 16:51

    एप्पल ने कहा- कुछ वॉच की स्क्रीन पर आ सकती है दरार, दिया निशुल्क बदलने का ऑफरएप्पल ने बताया है कि "बहुत दुर्लभ परिस्थितियों" में उसकी एल्यूमीनियम मॉडल की सीरीज़ 2 और 3 वॉच की डिस्प्ले स्क्रीन के गोल किनारों पर दरार आ सकती है। बतौर एप्पल, यह दरार किनारे के एक तरफ से शुरू होकर स्क्रीन के आसपास भी फैल सकती है। कंपनी ने ऐसी दरारों वाली वॉच स्क्रीन निशुल्क बदलने की पेशकश की है। @hindustan_news
Скачать ряд в CSV
Бот обратной связи для своего канала — бесплатно

Подписчики пишут боту, вы отвечаете реплаем, ваш аккаунт скрыт. Создаётся в одно касание.

Как это работает →
Создать бота