gram news
Аватар канала Mazdoor Bigul

Mazdoor Bigul

@mazdoorbigul

देश के मजदूर वर्ग को एकजुट करने का एक प्रयास

ПроектыHIПолитика

1,971подписчиков

Открыть канал

Последние посты

  • Mazdoor Bigul

    17 сент., 04:44

    📮____📮 स्वत:स्फूर्त जन-उभारों से भी कुछ ज़रूरी नतीजे निकलते हैं। इनसे समाज की नब्ज़ महसूस की जा सकती है।फ़ासिस्ट सत्ता के विरुद्ध जनता के क्रोध का अनियंत्रित स्वत:विस्फोट कई बार फ़ासिस्टों को कुछ कदम पीछे खींचने के लिए मजबूर करता है, लेकिन उन्हें फ़ैसलाकुन शिकस्त के मुकाम तक नहीं पहुँचा सकता। फ़ासिस्टों के पास राज्यसत्ता का सुसंगठित तंत्र है, दमन का बहुसंस्तरीय तंत्र ही नहीं, एक विविधरूपा प्रचार तंत्र या एक 'आइडियोलॉजिकल स्टेट ऑपरेटस' है जो जनसमुदाय को जाति-धर्म-नस्ल-राष्ट्रीयता आदि के आधार पर आपस में बाँटता है, एक 'मिथ्या चेतना' देकर जनता के किसी एक अल्पसंख्यक हिस्से को दूसरे बहुसंख्यक हिस्से का 'कल्पित शत्रु' बना देता है और उसकी वर्गीय एकजुटता को बनाने की प्रक्रिया को पीछे धकेल देता है या विघटित कर देता है। फ़ासिज़्म केवल किसी निरंकुश दमनकारी सत्ता या तानाशाही का ही नाम नहीं है। वह एक कैडर आधारित संगठन (जैसे आरएसएस) द्वारा तृणमूल स्तर से संगठित टुटपुँजिया वर्गों का
  • Mazdoor Bigul

    17 сент., 04:44

  • Mazdoor Bigul

    17 сент., 04:44

    📚 इतिहास के सबक, पुस्तकों की जुबानी 📚 __ ‘नाज़ियों से आख़िरी हिसाब’ – न्यूरेम्बर्ग मुक़दमे की डायरियाँ ✍️ लेखक – बोरीस पोलेवोई 📱 https://www.facebook.com/janchetnabooks/posts/1049589123834698 _ आज नये सिरे से बेहद प्रासंगिक हो गयी इस किताब को राहुल फ़ाउण्डेशन ने फिर से प्रकाशित किया है।इस किताब में ऐसे अनेक ब्यौरे हैं जिन्हें पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन यह जानना ज़रूरी है कि फ़ासीवाद की मानवद्रोही विचारधारा लोगों को किस क़दर पागलपन और वहशीपन की ओर ले जाती है।पिछली सदी में फ़ासिस्ट दरिन्दों ने जो बर्बर क़त्लेआम किये थे और इन्सानियत को शर्मसार करने वाली जो घिनौनी करतूतें अंजाम दी थीं, उनके ज़ख़्म इन्सानियत के दिलो-दिमाग़ पर आज भी बने हुए हैं। एक ख़ास विचारधारा के तहत, योजनाबद्ध ढंग से, सामूहिक रूप से बहुत ब़ड़े पैमाने पर की गयी ऐसी हैवानियत के उदाहरण इतिहास में नहीं मिलते।फ़ासीवाद और नाज़ीवाद के घिनौने व कुरूप चेहरे को सारी दुनिया के सामने उजागर करने में दूसरे विश्वयुद्ध
  • Mazdoor Bigul

    17 сент., 04:44

  • Mazdoor Bigul

    17 сент., 04:44

    🎤 एक गीत उन शहीदों को समर्पित जिन्होंने इंसानियत के बेहतर भविष्य के लिए अपना जीवन दिया 🎼 विक्टर खारा (28 सि‍तम्बर 1932 - 16 सि‍तम्बर 1973) के स्मृतिदिवस पर _____ The Death Of Victor Jara ✍Lyrics and Composition: Rod McDonald Band Covered by: Anushtup with improvisations Anushtup are: Anhad: Lead and Rhythm Guitar Srijan: Bass Guitar, Vocals Abhinav: Guitar, Vocals Shipra: Drums 🖥 यूट्यूब पर इस गाने को इस लिंक से सुना जा सकता है https://youtu.be/mmPMdNr73KI ➖➖➖➖➖➖➖➖ विक्टर खारा चिले के कवि गायक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे। 1973 में अमेरिका की सह पर चिले में हुए तख्तापलट के बाद उनको भरे स्टेडियम में टॉर्चर किया गया था। उनकी उंगलियां और हाथ तोड़े गए और तानाशाह के बर्बर फौजी गुंडों द्वारा कहा गया कि अब तुम अपना गिटार बजाकर दिखाओ। विक्टर तब तक गिटार बजाते रहे जब तक उनके हाथ काम करते रहे और उसके बाद उन्होंने बिना गिटार के गाना गाना शुरू किया। इसके बाद उनको 40 से भी ज्यादा गोलियों से छलनी कर
  • Mazdoor Bigul

    17 сент., 04:44

  • Mazdoor Bigul

    17 сент., 04:44

    📮__📮 शहीद क्रान्तिकारी महावीर सिंह के जन्मदिवस (16 सितम्बर) के अवसर पर... “मैं जानता हूँ कि उसका विनाश निश्चित है, जो सबसे पहले अत्याचारी की ग़ुलामी की बेड़ियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है। मेरी किस्मत तो तय हो चुकी है, लेकिन मुझे बताओ—कहाँ और कब बिना किसी कुर्बानी के आज़ादी मिली है? अपनी मातृभूमि के लिए मैं अपनी जान दे रहा हूँ...”शहीद महावीर सिंह की जेल नोटबुक के पहले पन्ने पर रूसी क्रान्तिकारी कवि कोंड्राटी रायलीयेव की कविता से जुड़ी ये पंक्तियाँ लिखी मिली थीं। उनके साथियों के संस्मरणों में इस नोटबुक का उल्लेख मिलता है।शहीद महावीर सिंह का जन्म 16 सितम्बर 1904 को तत्कालीन एटा जिले के शाहपुर टहला गाँव में हुआ था, जो आज उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में आता है। D.A.V. College, कानपुर में पढ़ाई के दौरान वे क्रान्तिकारी गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े और शिव वर्मा तथा जयदेव कपूर जैसे क्रान्तिकारियों के सम्पर्क में आए। आगे चलकर वे नौजवान भारत सभा से जुड़े और हिन्दुस्तान सोशलिस्ट
  • Mazdoor Bigul

    17 сент., 04:44

  • Mazdoor Bigul

    15 сент., 18:27

    📮___📮 हिंदी के प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के जन्मदिवस 15 सितंबर के अवसर पर उनकी रचना - अभी लड़ाई जारी है📱 https://youtu.be/X4THCETNxng ______ जारी है-जारी है अभी लड़ाई जारी है। यह जो छापा तिलक लगाए और जनेऊधारी है यह जो जात पात पूजक है यह जो भ्रष्टाचारी है यह जो भूपति कहलाता है जिसकी साहूकारी है उसे मिटाने और बदलने की करनी तैयारी है। यह जो तिलक मांगता है, लडके की धौंस जमाता है कम दहेज पाकर लड़की का जीवन नरक बनाता है पैसे के बल पर यह जो अनमेल ब्याह रचाता है यह जो अन्यायी है सब कुछ ताकत से हथियाता है उसे मिटाने और बदलने की करनी तैयारी है।
  • Mazdoor Bigul

    15 сент., 18:27

  • Mazdoor Bigul

    15 сент., 18:27

    सभी साथियों से आग्रह है कि इस लिंक को अपने पास जरूर सेव कर लें 📱 https://unitingworkingclass.blogspot.com/p/important-articles-and-literary-works.html?m=1इस लिंक पर आपको मिलेगा - ✒ शहीद भगतसिंह, राहुल सांकृत्‍यायन व ऐसे ही अनेक क्रांतिकारियों की रचनायें 🗞 भारत व दुनिया के मजदूर वर्ग की हालात बयां करते व भविष्‍य की राह दिखाते लेख 📝 न्‍याय, समानता, मानवता के संघर्ष को आगे बढ़ाने की सामग्री 👉 फासीवादी/साम्‍प्रदायिक ताकतों का भण्‍डाफोड़ व उनसे लड़ने के रास्‍ते पर लेख ✍️ देश दुनिया के आर्थिक-राजनीतिक-सामाजिक हालात पर महत्वपूर्ण लेख 📻 क्रांतिकारी गीत, संगीत, कहानी, कविताएं 🗞 क्रान्तिकारी मज़दूर अख़बार 'मज़दूर बिगुल', छात्रों-नौजवानों की पत्रिका 'आह्वान', मार्क्‍सवादी सैद्धान्तिक शोध और विमर्श की पत्रिका 'दिशासन्‍धान' व मीडिया-संस्‍कृति-समाज पर केन्द्रित पत्रिका 'नान्‍दीपाठ' का हर नया अंक पीडीएफ व यूनिकोड फॉर्मेट में
  • Mazdoor Bigul

    15 сент., 18:27

  • Mazdoor Bigul

    15 сент., 18:27

    📮_____📮एक सच्चा आदमी रास्ता वहाँ नहीं तलाश करता जहाँ सुख और सुविधा होती है बल्कि वहाँ तलाश करता है जहाँ उसका कर्त्तव्य उसको बुला रहा होता है। और आदमी सही मानों में एक असली आदमी होता है क्योंकि आज का उसका सपना कल कानून बनकर रहेगा, क्योंकि ऐसे आदमी ने इतिहास की उथल-पुथल का अध्ययन किया होता है और उसको पता होता है कि किस प्रकार पुरानी सभ्यताऍं और राजमुकुट संघर्षों की ज्वाला में जलकर राख हो चुके हैं, सदियों से चलते आने वाले रक्त व खून में सने संघर्षों का, बिना किसी अपवाद के एक ही निष्कर्ष है कि भविष्य उनका है जो अपने कर्त्तव्य पर अग्रसर हैं।✍️ क्यूबा के महान क्रान्तिकारी-होसे मार्तीA true man does not seek the path where advantage lies, but rather the path where duty lies, and this is the only practical man, whose dream of today will be the law of tomorrow, because he who has looked back on the essential course of history and has seen flaming and bleeding peoples seethe in the
  • Mazdoor Bigul

    15 сент., 18:27

  • Mazdoor Bigul

    13 сент., 16:31

    📮____📮 न्यूज़लॉन्ड्री के लिए समर्थ ग्रोवर की वीडियो रिपोर्ट: “एक ‘साज़िश’ का सच: कैसे यूपी पुलिस ने मज़दूरी के लिए हुए विरोध-प्रदर्शन को राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में बदल दिया” Video report by Samarth Grover for Newslaundry : "Anatomy of a 'conspiracy': How UP cops turned a wage protest into a national security case" Link for the full video - https://youtu.be/8h_iBTrIMj0 ____ When the Uttar Pradesh government invoked the National Security Act against Aakriti Chaudhary and journalist Satyam Verma following the Noida workers’ protests, it raised a question that went far beyond the two individuals in jail: how had a labour protest become a matter of national security?The protests had begun over minimum wages in Noida’s industrial belt. They later turned violent, with incidents of stone-pelting, arson and attacks on private property and the police. According to the chargesheets, the
  • Mazdoor Bigul

    13 сент., 16:31

  • Mazdoor Bigul

    13 сент., 16:31

    📮_____📮 बीते दिनों हुए ऐतिहासिक छात्र-युवा आन्‍दोलन से सम्बंधित इस महत्वपूर्ण लेख को जरूर पढ़ें और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए शेयर करें ‘चना जोर गरम’ और चमकोवाद की अवसरवादी और सस्‍ती लोकरंजकतावादी राजनीति से छात्रों-युवाओं को सावधान रहना होगा ✍ चार्वाक 🖥 ऑनलाइन लिंक - https://ahwanmag.com/archives/8302 ➖➖➖➖➖➖➖➖ बीते दिनों हुए ऐतिहासिक छात्र-युवा आन्‍दोलन ने देश के छात्रों-युवाओं ही नहीं बल्कि आम जनता को बहुत-कुछ सिखाया। इसने एक ओर फ़ासीवादी मोदी-शाह सरकार के ग़ुरूर को तोड़ दिया, मोदी की अरबों-खरबों रुपये ख़र्च कर योजनाबद्ध रूप से निर्मित ‘महामहिम छवि’ और उसके आभा-मण्‍डल को ज़मींदोज़ कर दिया और साथ ही व्‍यापक आम जनता के बीच मौजूद भय को दूर कर दिया। इसने सत्‍ता को चुनौती देना, उस पर प्रश्‍न खड़ा करना, किसी को भी देवतुल्‍य मानने से इंकार करने की भावना लोगों को सिखायी। इससे मिलने वाले इन सबकों के अलावा, इस आन्‍दोलन ने एक विशेष सीख भी दी : छद्म वाम की अवसरवादी,
  • Mazdoor Bigul

    13 сент., 16:31

  • Mazdoor Bigul

    13 сент., 16:31

    मज़दूरों की माँग: 8 घंटे का कार्यदिवस और साप्ताहिक छुट्टी लागू करो!सूरत में 12 सितंबर को हजारों टेक्सटाइल, एम्ब्रॉयडरी और डायमंड मज़दूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर ज़ोरदार प्रदर्शन किया।सूरत के अमरोली इलाक़े में मज़दूर अपनी माँगों को लेकर 15 अगस्त से हड़ताल और प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। आज सूरत कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाइंग, प्रिंटिंग, एम्ब्रॉयडरी और ज़री उद्योगों में कार्यरत बड़ी संख्या में मज़दूरों ने प्रदर्शन किया। मज़दूरों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी माँगें पूरी नहीं हुईं, तो 30 सितंबर के बाद भूख हड़ताल और उग्र आंदोलन किया जाएगा।टेक्सटाइल उद्योग में काम करने वाले इन मज़दूरों की प्रमुख माँग है कि उन्हें साप्ताहिक छुट्टी दी जाए और काम के घंटों को 12 से घटाकर 8 घंटे किया जाए।मालूम हो कि गुजरात के इस औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मज़दूरों की एक बड़ी आबादी प्रवासी मज़दूरों की है। 15 से 18 हज़ार रुपये के मासिक वेतन पर इनसे लंबे समय तक काम कराया जाता
  • Mazdoor Bigul

    13 сент., 16:31

Скачать ряд в CSV
Бот обратной связи для своего канала — бесплатно

Подписчики пишут боту, вы отвечаете реплаем, ваш аккаунт скрыт. Создаётся в одно касание.

Как это работает →
Создать бота