Последние посты

रहाई
7 сент., 16:13

रहाई
6 сент., 13:31
सच्चा गुरु केवल ज्ञान देकर अपने दायित्व की समाप्ति नहीं मानता। वह अपने शिष्य को उसकी साधना, शिक्षा और लक्ष्य की पूर्णता तक मार्गदर्शन देता है।गुरु शिष्य के स्थान पर मार्ग पर नहीं चलता। मार्ग पर चलना शिष्य का कर्तव्य है। गुरु का दायित्व है प्रत्येक चरण पर उसकी प्रगति पर दृष्टि रखना, आवश्यक मार्गदर्शन देना, त्रुटियों का संशोधन करना और उसे लक्ष्य से विचलित होने से बचाना।सच्चा गुरु पूर्वनियोजित क्रम, स्पष्ट योजना और सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम के अनुसार शिष्य का निर्माण करता है। वह प्रत्येक चरण का मूल्यांकन करता है, अगले चरण का निर्देश देता है और यह सुनिश्चित करता है कि शिष्य निरंतर आगे बढ़ता रहे। जैसी सजगता गुरु प्रारम्भ में रखता है, वैसी ही सजगता वह अंतिम चरण तक बनाए रखता है। उसका उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि शिष्य को उसके लक्ष्य तक पहुँचाना होता है। ऐसी निष्ठा केवल वास्तविक करुणा, उत्तरदायित्व और शिष्य के प्रति सच्चे प्रेम से उत्पन्न होती है। जो व्यक्ति केवल ज्ञान का प्रदर्शन करके
रहाई
6 сент., 13:30
मुझे लगता है कि व्यक्ति इस दुनिया में गुमनाम रूप से, पूरी तरह अज्ञात होकर, बिना प्रसिद्ध हुए, बिना महत्त्वाकांक्षा के, बिना क्रूरता के जी सकता है। जब स्व को कोई महत्त्व नहीं दिया जाता, तब बहुत खुशी से जीया जा सकता है। और यह भी सही शिक्षा का एक हिस्सा है। सारी दुनिया सफलता की पूजा कर रही है। आप अक्सर ऐसी कहानियाँ सुनते हैं कि कैसे एक गरीब लड़का रात में पढ़ाई करता था और अंत में एक जज बन गया, या कैसे उसने अख़बार बेचने से शुरुआत की और अंत में करोड़पति बन गया। आपको सफलता के महिमामंडन पर पाला जाता है। लेकिन जहाँ महान सफलता होती है, वहाँ महान दुख भी होता है; फिर भी हम में से ज़्यादातर लोग उपलब्धि की इच्छा में फँसे हुए हैं, और हमारे लिए सफलता का महत्त्व दुख को समझने और उसके विसर्जन से कहीं अधिक है।~ जिद्दू कृष्णमूर्ति
रहाई
2 сент., 05:38
переслано из @premhividroh
बहरों को फ़रियाद सुनाना, अच्छा है पर कभी-कभी अंधों को दर्पण दिखलाना, अच्छा है पर कभी-कभीऐसा न हो तेरी कोई, उँगली ग़ायब हो जाए नेताओं से हाथ मिलाना, अच्छा है पर कभी-कभीबीवी को बंदूक़ सिखाकर तुमने रिस्की काम किया अपनी लुटिया आप डुबाना, अच्छा है पर कभी-कभीहाथ देखकर पहलवान का, अपना सिर फुड़वा बैठे पामिस्ट्री में सच बतलाना, अच्छा है पर कभी-कभीतुम रूहानी शे'र पढ़ोगे, पब्लिक सब भग जाएगी भैंस के आगे बीन बजाना, अच्छा है पर कभी-कभीघूँसे-लात चले आपस में, संयोजक का सिर फूटा कवियों को दारू पिलवाना, अच्छा है पर कभी-कभीपच्चीस डॉलर जुर्माने के पीक थूकने में ख़र्चे वाशिंगटन में पान चबाना, अच्छा है पर कभी-कभी
रहाई
1 сент., 19:37
इश्क़ मैं ने लिख डाला क़ौमीयत के ख़ाने में आमिर अमीर इश्क़ मैं ने लिख डाला क़ौमीयत के ख़ाने में और तेरा दिल लिखा शहरियत के ख़ाने मेंमुझ को तजरबों ने ही बाप बन के पाला है सोचता हूँ क्या लिखूँ वलदियत के ख़ाने मेंमेरा साथ देती है मेरे साथ रहती है मैं ने लिखा तन्हाई ज़ाैजियत के ख़ाने मेंदोस्तों से जा कर जब मशवरा किया तो फिर मैं ने कुछ नहीं लिखा हैसियत के ख़ाने मेंइम्तिहाँ मोहब्बत का पास कर लिया मैं ने अब यही मैं लिखूँगा अहलियत के ख़ाने मेंजब से आप मेरे हैं फ़ख़्र से मैं लिखता हूँ नाम आप का अपनी मिलकियत के ख़ाने में
रहाई
1 сент., 19:31
हर तरफ़ हर जगह बे-शुमार आदमी फिर भी तन्हाइयों का शिकार आदमीसुब्ह से शाम तक बोझ ढोता हुआ अपनी ही लाश का ख़ुद मज़ार आदमीहर तरफ़ भागते दौड़ते रास्ते हर तरफ़ आदमी का शिकार आदमीरोज़ जीता हुआ रोज़ मरता हुआ हर नए दिन नया इंतिज़ार आदमीघर की दहलीज़ से गेहूँ के खेत तक चलता फिरता कोई कारोबार आदमीज़िंदगी का मुक़द्दर सफ़र-दर-सफ़र आख़िरी साँस तक बे-क़रार आदमी जगजीत सिंह
रहाई
1 сент., 19:15
लोग करते हैं फ़क़त वक़्त गुज़ारी पागल फ़ौज़िया रबाबलोग करते हैं फ़क़त वक़्त गुज़ारी पागल बात करता है यहाँ कौन हमारी पागलउस ने इक बार कहा कोई नहीं तुम जैसा तब से मैं लगने लगी ख़ुद को भी प्यारी पागलवो भी हँस हँस के किया करता था बातें और मैं उस की बातों में चली आई बिचारी पागलएक मुद्दत से तिरी राह में आ बैठी है इश्क़ में तेरे हुई राज-कुमारी पागलमैं ने पूछा कि कोई मुझ से ज़ियादा है हसीं आइना हँस के ये बोला अरी जा री पागलयूँ नहीं है कि फ़क़त नैन हुए हैं मेरे देख कर तुझ को हुई सारी की सारी पागल
रहाई
1 сент., 19:10
तू कौन है जो उस की कमी पूरी करेगा वो आएगा तो अपनी कमी पूरी करेगाइक-आध अगर होता तो हम मान भी लेते ऐ शख़्स तू किस किस की कमी पूरी करेगाकुछ वस्ल अभी और भी दरकार हैं 'फ़रहाद' इस बार तो वो पिछली कमी पूरी करेगा~अहमद फ़रहाद
रहाई
1 сент., 19:07
ज़िंदगी से बड़ी सज़ा ही नहीं कृष्ण बिहारी नूरज़िंदगी से बड़ी सज़ा ही नहीं और क्या जुर्म है पता ही नहींइतने हिस्सों में बट गया हूँ मैं मेरे हिस्से में कुछ बचा ही नहींज़िंदगी मौत तेरी मंज़िल है दूसरा कोई रास्ता ही नहींसच घटे या बढ़े तो सच न रहे झूट की कोई इंतिहा ही नहींज़िंदगी अब बता कहाँ जाएँ ज़हर बाज़ार में मिला ही नहींजिस के कारन फ़साद होते हैं उस का कोई अता-पता ही नहीं
रहाई
30 авг., 02:54
переслано из @lifeisnotcinemabut
🙂 #MemeWise #WiseMeme #Memes
रहाई
6 июл., 19:35
जो आदमी वृत्ति से संचालित है, वह पूरी दुनिया का बस इस्तेमाल करेगा अपनी वृत्ति की तृप्ति के लिए। और जो आदमी सत्य से, आत्मा से संचालित है, वह पूरी दुनिया की मात्र सहायता करेगा, उसकी करुणा पूरी दुनिया पर बरसेगी। ऐसों से बचना जिनके भीतर बड़ी प्यास हो, जिनके भीतर बड़ी आग लगी हुई हो, जिनके भीतर कोई बड़ी गहरी महत्वाकांक्षा हो; ऐसों से बचना। ये सबका इस्तेमाल करेंगे, ये तुम्हें भी बस साधन की तरह, माध्यम की तरह देखेंगे।अगर किसी से प्रेम उठता हो तुमको और पाओ कि वह बड़ा महत्वाकांक्षी आदमी है, उससे ज़रा बचकर रहना। महत्वाकांक्षी आदमी को बस उसकी महत्वाकांक्षा प्यारी होती है। वह किसी का भी उपयोग कर सकता है।वास्तव में महत्वाकांक्षी आदमी प्रेम जान ही नहीं सकता। जिसको कोई आग जला रही है भीतर-भीतर, वह दूसरों पर प्रेम के छींटें क्या मारेगा? उसकी तो सारी कोशिश यह रहेगी कि, "किसी तरह मेरी अपनी आग शीतल हो।" वो दूसरों का बस इस्तेमाल करेगा। ऐसों से बचना। ~ आचार्य प्रशांत
रहाई
24 мая, 06:14

रहाई
20 мая, 04:16
अहिल्या और इंद्र कथा का गहरा प्रतीकात्मक अर्थ यह कथा केवल एक ऐतिहासिक घटना के रूप में नहीं देखी जाती, बल्कि मानव मन, चेतना और आध्यात्मिक विकास के प्रतीक के रूप में भी समझी जाती है। इस कथा का प्रत्येक पात्र मानव के भीतर चलने वाली किसी आंतरिक शक्ति या अवस्था का प्रतिनिधित्व करता है। इंद्र = मन, अहंकार, इंद्रिय-वासनाएँ, इच्छा, आकर्षण। अहिल्या = निर्मल चेतना, पवित्रता, निष्कपटता, आंतरिक संवेदनशीलता। गौतम ऋषि = तप, अनुशासन, विवेक, धर्म। राम = उच्च चेतना, सत्य, करुणा, जागरण। पत्थर बनना = भावनात्मक जड़ता, आंतरिक ठहराव, आघात के कारण चेतना का जम जाना। 1. इंद्र का प्रतीकात्मक अर्थ इंद्र यहाँ केवल देवता नहीं हैं। वे उस मन का प्रतीक हैं जो इच्छाओं और अहंकार से संचालित होता है। मन लगातार चाहता है: • सुख • मान्यता • आकर्षण • शक्ति • भोग जब मन पर संयम नहीं होता, तब वह अपनी इच्छाओं को सही सिद्ध करने लगता है। वासना स्वयं को सीधे वासना के रूप में प्रस्तुत नहीं करती। वह कई बार दिखाई देती है:
रहाई
20 мая, 04:16

रहाई
9 мая, 18:09
переслано из @premhividroh
दुःख दुःख क्या है? कुल्फ़ी का हाथ से गिरना? कुल्फ़ी न होना? हाथ ही न होना? या ख़ुद गिरना ? किसी की नज़र से गिरना? ख़ुद की नज़र से गिरना? या आपको नज़र ही न आना ? किसी और को आपका दुःख नज़र न आना? दुःख बाँटने को किसी और का न होना? क्या आप सच में दुःखी हैं?
रहाई
6 мая, 19:35

रहाई
6 мая, 19:17

रहाई
6 мая, 01:34
जो आदमी वृत्ति से संचालित है, वह पूरी दुनिया का बस इस्तेमाल करेगा अपनी वृत्ति की तृप्ति के लिए। और जो आदमी सत्य से, आत्मा से संचालित है, वह पूरी दुनिया की मात्र सहायता करेगा, उसकी करुणा पूरी दुनिया पर बरसेगी।ऐसों से बचना जिनके भीतर बड़ी प्यास हो, जिनके भीतर बड़ी आग लगी हुई हो, जिनके भीतर कोई बड़ी गहरी महत्वाकांक्षा हो; ऐसों से बचना। ये सबका इस्तेमाल करेंगे, ये तुम्हें भी बस साधन की तरह, माध्यम की तरह देखेंगे।अगर किसी से प्रेम उठता हो तुमको और पाओ कि वह बड़ा महत्वाकांक्षी आदमी है, उससे ज़रा बचकर रहना। महत्वाकांक्षी आदमी को बस उसकी महत्वाकांक्षा प्यारी होती है। वह किसी का भी उपयोग कर सकता है।वास्तव में महत्वाकांक्षी आदमी प्रेम जान ही नहीं सकता। जिसको कोई आग जला रही है भीतर-भीतर, वह दूसरों पर प्रेम के छींटें क्या मारेगा? उसकी तो सारी कोशिश यह रहेगी कि, "किसी तरह मेरी अपनी आग शीतल हो।" वो दूसरों का बस इस्तेमाल करेगा। ऐसों से बचना।~ आचार्य प्रशांत
रहाई
5 мая, 09:18

रहाई
3 мая, 05:43
आशा हि परमं दुःखं नैराश्यं परमं सुखम् ॥ आशा ही सबसे बड़ा दुःख और निराशा ही सबसे बड़ा सुख है ।
Подписчики пишут боту, вы отвечаете реплаем, ваш аккаунт скрыт. Создаётся в одно касание.
Как это работает →