Latest posts

Dr Ganpat Singh Rajpurohit
19 Oct, 02:53
वरिष्ठ अध्यापक , व्याख्याता के परीक्षा परिणाम आ रहे है , सभी परिणामों पर जो सीधा असर दिख रहा है वो है 40% अंक अनिवार्यता के नियम का । अधिकतर बच्चे इसको क्वालीफाई नहीं कर पा रहे । ये नियम बेहद सही है ये जरूरी भी है , पर आयोग को पेपर के स्तर पर काम करने की बेहद आवश्यकता है इस पर मैं कई बार लिख चुका हूँ बोल चुका हूँ पर वही ढाक के तीन पात ।दूसरा एक पक्ष और भी है वो है कि अभ्यर्थी को क्या करना चाहिए ? इस पर मेरे कुछ सुझाव देना चाहूँगा जो बिंदुवार इस प्रकार है -१. आप अपनी उपलब्ध सामग्री पर अविश्वास न करें , आपके पास जो है उसी को और सूक्ष्मता से याद करें , अभ्यास करें और निदिध्यासन करें , इससे सामग्री याद होगी ।२. आप पुराना पेपर लेके देखें, और पिछली परीक्षा की कट ऑफ देखें , अगर 20% सवाल अधिक सवाल आपकी सामग्री से मिल रहे है तो आपको नई सामग्री लाकर , लाइब्रेरी बनाकर ख़ुद को कन्फ्यूज्ड और अस्थिर नहीं करना चाहिए ।३. आप किसी एक परीक्षा की ठीक से टारगेट करके पढ़ें , क्योंकि अब वो समय नहीं रहा जब , एक साथ दो तीन एग्जाम टारगेट किए जाते थे , हाँ ये अवश्य है कि अगर पाठ्यक्रम में समानता है तो आप सेटेलाइट परीक्षाओं को साथ में टारगेट कर सकते है ।४. प्रयास करें पाठ्यक्रम का शत प्रतिशत भाग कवर करें , एक वक्त था तब हम पेपर के स्तर के अनुसार कुछ भाग स्किप करने की सलाह भी देते थे और वो उस समय के अनुसार उचित भी थी , पर अब आप जहाँ तक संभव हो प्रयास कीजिए की पाठ्यक्रम का अधिकतम भाग कवर करें और अच्छे से करें ।✍️ डॉ गणपत सिंह राजपुरोहित
Dr Ganpat Singh Rajpurohit
11 Oct, 15:18
https://youtu.be/j1Pb8E6vlT4?si=ouxkUpBHTnp7E3qqYouTubeRajasthan Current Affairs | September 2026 | राजस्थान समसामयिकी | Dr. Ganpat Singh Rajpurohit SirRajasthan Current Affairs September 2026 | राजस्थान समसामयिकी सितम्बर 2026 इस वीडियो में अगस्त 2026 के महत्वपूर्ण राजस्थान करंट अफेयर्स / राजस्थान समसामयिकी को परीक्षा की दृष्टि से समझाया गया है। 🎯 इस क्लास में महत्वपूर्ण टॉपिक्स: ✅ राजस्थान की महत्वपूर्ण…
Dr Ganpat Singh Rajpurohit
8 Oct, 16:32edited
सूचना :✔️ सितंबर माह की राजस्थान करंट अफेयर की क्लास 11 October को अपलोड होगी ।✔️ करंट की क्लास अगस्त महीने से ही Success Point RAS चैनल पर अपलोड की जा रही है आप वो जॉइन कर सकते है ।✍️ डॉ गणपत सिंह राजपुरोहित
Dr Ganpat Singh Rajpurohit
5 Oct, 16:37
इतिहास विषय का SET का पेपर , आंसर कुंजी सहित ।
Dr Ganpat Singh Rajpurohit
4 Oct, 08:29
forwarded from @successpointras
इस बुक की कुछ खूबिया : • 51 प्रासंगिक विषयों का चयन: RPSC द्वारा निर्धारित 6 विषयगत क्षेत्रों (Themes) को आधार बनाते हुए, हमने RPSC और UPSC के पिछले वर्षों के प्रश्नों तथा राजस्थान के समसामयिक मुद्दों का गहराई से विश्लेषण कर 51 सबसे महत्वपूर्ण विषय चुने हैं। • 7 मास्टर फ्रेमवर्क्स (7 Master Frameworks): 600 शब्दों का निबंध बिना किसी ठोस ढाँचे के बिखर जाता है। इसलिए हमने निबंधों को केवल "सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक" रटे-रटाए ढाँचे में बांधने के बजाय, 7 मास्टर फ्रेमवर्क्स (जैसे—बहुआयामी, दार्शनिक-द्वंद्वात्मक, कारण-परिणाम-प्रतिक्रिया, विकास-द्वंद्व-संतुलन आदि) का प्रयोग किया है।हर निबंध के लिए अलग फ्रेमवर्क का उपयोग किया गया है !! • इस पुस्तक में 200+ उद्धरण , 100+पुस्तकों के नाम , 100+ कविताये , दोहे , श्लोक , 50+ विशेषज्ञ, 300+ नवीनतम आँकड़े व तथ्य , 100+ Govt schemes and ploicies इत्यादि दिए गए है जिनका आवश्यकता अनुसार आप कहीं भी उपयोग कर सकते है !! • निबंध टूलकिट (Essay Toolkit) इसमें इस पुस्तक का प्रॉपर किस प्रकार से उपयोग करना है इस बारे में बताया गया है !! • प्रामाणिक डेटा और समसामयिक उदाहरण: मुख्य भाग के तर्कों को वजनदार बनाने के लिए हमने नवीनतम आँकड़ों का भरपूर उपयोग किया है। आर्थिक समीक्षा 2025-26, ताज़ा बजट, PLFS के आँकड़े, NFHS सर्वे, NCRB रिपोर्ट के साथ-साथ G-20 शिखर सम्मेलन और नेपाल बाढ़ जैसे बिल्कुल ताज़ा उदाहरणों को शामिल किया गया है ! • Updated : इसमें सितंबर माह तक की सारी समसामयिक घटनाये , रिपोर्ट्स , डेटा इत्यादि समिलित किए गए है , यहाँ तक की अभी भारत में आयोजित BRICS , नेपाल बाढ़etc का भी ज़िक्र किया गया है !! • Expert advise Box : प्रशासनिक निर्णय-क्षमता में परिपक्वता लाने के लिए हमने राजस्थानी संस्कृति पर कोमल कोठारी, पर्यावरण पर सुनीता नारायण और आर्थिक मुद्दों पर रघुराम राजन जैसे दिग्गजों के विचारों को विशेष 'एक्सपर्ट बॉक्स' में समाहित किया है। • Value addition : अंत में एक 'Value addition box' जोड़ा गया है, जिसमें संबंधित किताबें, फिल्में और सरकारी योजनाएँ बताई गई हैं। • इसके अलावा यह किताब आपके पेपर 4 के writing portion जैसे पल्लवन , संक्षितप्तीकरण एंड बाक़ी विषयों पर भी लिखने में सहायक सिद्ध होगा !! English Medium में भी जल्द ही उपलब्ध होगी !! जल्द ही आपको Book Stores की लिस्ट यहाँ उपलब्ध करवा दी जाएगी जहाँ से आप ख़रीद सकते है एवं जो अभ्यर्थी दूरस्थ इलाको से दूर तैयारी कर रहे है वो ऑनलाइन Purchase कर सकते है उसका लिंक में आपको यहाँ उपलब्ध करवा दिया जाएगा !!
Dr Ganpat Singh Rajpurohit
4 Oct, 08:29
forwarded from @successpointras
जब हमने Success Point RAS की नींव रखी, तो हमारे सामने यह यक्ष प्रश्न था कि हम अपनी शुरुआत किस विषय से करें? हमने जानबूझकर सबसे चुनौतीपूर्ण रास्ता चुना। हम चाहते थे कि हमारी शुरुआत एक ऐसे लक्ष्य से हो जो हमारी क्षमताओं की कसौटी बने। पिछले तीन महीनों से हमारी टीम ने दिन-रात एक करके इस पुस्तक को जिया है, और आज उसी अटूट मेहनत का परिणाम हमारे पहले उत्पाद RAS मुख्य परीक्षा के लिए विशेष निबंध पुस्तक के रूप में आपके सामने है। इस किताब को तैयार करने में कई Selected Officers ,भाषा विशेषज्ञ का सहयोग एवं मार्गदर्शन लिया गया है उनके अमूल्य योगदान के लिए शुक्रिया 🙏 🙏
Dr Ganpat Singh Rajpurohit
4 Oct, 04:40
“शिक्षक का शिक्षक होना जरूरी है”केवल परीक्षा पास करना या चंद किताबें पढ़कर थोड़ा सा ज्ञान अर्जित कर लेना शिक्षक होना नहीं है ये केवल वेतनभोगी होना है ।शिक्षक होने के लिए न केवल अध्ययनशील रहना होता है बल्कि विभिन्न बुरी वृत्तियों जैसे काम , क्रोध , मोह , लोभ का दमन करके आत्मनियंत्रण रखना होता है ।सहनशीलता, अनुशासन , धैर्य , संयम रखना होता है । आप नज़ीर पेश करेंगे तभी बच्चों को मार्गदर्शन दे पाएंगे । क्योंकि कही गई बातें वहीं प्रभावी है जो स्वयं के आचरण में होती है ।मैं पिछले पंद्रह वर्षों से शिक्षण में हूँ , आज तक किसी विद्यार्थी को न नेगेटिव बोला , न कभी किसी को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया , न किसी को व्यक्तिगत रूप से मानसिक पीड़ा दी । यहाँ तक की मैं कभी बच्चों को “तू, तेरा , तुम “ कहकर भी संबोधन नहीं करता .. अव्वल तो ये रहा कि आज तक ये स्थिति क्लास में कभी आई ही नहीं ।मुझे लगता है आप बच्चे की उम्मीद के अनुसार पढ़ाते है तो ये स्थिति आती भी नहीं है , बच्चा क्लास में लीन रहता है , शिक्षक मस्तिष्क के ज़रिए शिक्षार्थी के भीतर प्रवेश कर जाता है । खैर बच्चों को समझना होगा कि कौन शिक्षक है कौन छद्म शिक्षक!✍️ डॉ गणपत सिंह राजपुरोहित
Dr Ganpat Singh Rajpurohit
3 Oct, 05:40
जैसे ही बारहवीं कक्षा पास हुआ , बाड़मेर कॉलेज में आ गया । यहाँ पर मैं लगभग हर दिन कॉलेज जाता था , और 8-10 दोस्त नियमित कॉलेज आते थे , धीरे धीरे पाठ्यक्रम की पुस्तकों से परिचय हुआ , उनको बढ़िया से तीन वर्ष पढ़ा , साथ में करंट अफेयर की किताबें और स्टेटिक सामान्य जानकारी अर्जित करते गए । किताबें पढ़ने से न केवल तार्किक दृष्टि विकसित हुई बल्कि हर कॉन्सेप्ट का व्यापक दृष्टिकोण विकसित , जिसका परिणाम ये निकला कि आज पंद्रह साल से सरकार में है ।आजकल के अभिभावक को ये बात समझनी होगी कि कोचिंग संस्थान में बच्चे को उस समय भेजे जब बच्चा स्वयं के स्तर पर तैयारी बढ़िया कर चुका हो , ताकि उसको पता चल पाएगा कि शिक्षक कैसे पढ़ा रहा है , शिक्षक की बातें भी समझ आएगी और वो ख़ुद को और बेहतर कर पाएगा ।कॉलेज के तीन वर्ष तक बच्चे को कॉलेज में क्लास लेनी चाहिए , साथ में बेसिक्स पुस्तकों को लेके स्वाध्याय करना चाहिए । इसके बाद उसको या तो कोचिंग की नीड रहेगी नहीं और नीड हुई भी तो वो एक जागृत और विवेकवान विद्यार्थी के रूप में कोचिंग का पूरा फायदा भी ले सकेगा ।मैं हर दिन मेरी कॉलेज क्लास में बच्चों को ये बात समझाता हूँ कि आप कॉलेज आए , एक लक्ष्य चुनें , उसका पाठ्यक्रम लायें और उस अनुरूप हम आपको पुस्तकें बता देंगे आप इन्हें तीन वर्ष तक पढ़ें , आप दूसरों से अलग हो जाएँगे । नियमित कॉलेज में पढ़ा बच्चा हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहेगा ।✍️ डॉ गणपत सिंह राजपुरोहित
Related Channels
Other channels in the same section of the catalogue.
